हल्द्वानी, जून 29 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। वार्ड संख्या 8 जगदंबा नगर के निवासियों ने पानी नहीं मिलने पर सोमवार को जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली का घेराव कर कहा कि क्षेत्र की जय दुर्गा कॉलोनी, जगदंबा नगर, नवाबी रोड और कुल्यालपुरा क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है।तीन माह से पेयजल के लिए परेशानी झेल रहे लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी विभाग समाधान नहीं कर रहा है। जिससे एक बूंद पानी मिलना भी मुश्किल बना हुआ है। पार्षद रवि वाल्मीकि, हेम, दीपा रावत, गीता डूंगरा, शशि उनियाल, वर्षा उनियाल, नीतू उनियाल, गीता रमोला, देवकी नेगी, देवकी रावत, दीपा पलाड़िया, सुरेश चंद्र आर्या, केशव दत्त आर्या आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पानी संकट से परेशान लोगों का जल संस्थान में प्रदर्शन

हिंद...