पानी संकट पर फौरी निदान करें वरना डीसी कार्यालय का घेराव
गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहरी पार्षदों ने शनिवार को पानी के सवाल पर नगर निगम के उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक को उनके चैंबर में मांग पत्र सौंपा। जिसमें वर्तमान में व्याप्त पानी संकट पर फौरी राहत देने की अपील की गई। कहा कि भीषण रुप से पड़ रही गर्मी में विभिन्न वार्डों में जलसंकट की स्थिति अत्यंत गंभीर है। कई इलाकों में तो जलापूर्ति ही बाधित है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। पार्षदों ने पानी संकट पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने की वकालत की। कहा कि एक सूत्री इस संकट से निजात नहीं मिला तो आगे डीसी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर घेराव तक किया जाएगा। मांग-पत्र देनेवालों में मुन्ना रजवार, संजीव कुमार, दीपक यादव, नितेश कुमार, समीर दीप, मो. लालो के अलावा पार्षद के प्रतिनिधि उज्जवल साव, सैफ अली गुड्डू, अरमान खान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.