गुमला, मार्च 13 -- गुमला संवाददाता गर्मी की शुरुआत होते ही जिले में पानी का संकट नजर आने लगा है। मार्च महीने में ही कई मुहल्लों और गांवों के चापाकल हांफने लगे हैं। कई जगह चापाकल से पहले की तरह पानी नहीं निकल रहा है। जिससे लोगों को पानी भरने में परेशानी हो रही है। शहर के कई वार्डों के अलावा आस पास के ग्रामीण इलाकों में भी यही स्थिति है। कई चापाकलों से पानी बहुत धीमी गति से निकल रहा है। लोगों को एक बाल्टी पानी भरने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कई वार्डों और गांवों में चापाकल महीनों से खराब पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का प्रमुख साधन चापाकल ही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गुमला जिले में लगभग 18356 हजार चापाकल हैं। जिनमें से करीब 1995 चापाकल खराब बताए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.