लखीसराय, मई 4 -- लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के पचौता गांव में सोमवार को हर घर नल का जल सप्लाई टंकी से पानी भरने के विवाद में दंपति को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान पचौता गांव निवासी स्व राजेंद्र वर्मा के 34 वर्षीय पुत्र श्रवण वर्मा एवं उनकी 29 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप सगे परिजन पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल दंपति का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...