मुंगेर, अप्रैल 15 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो में मंगलवार की देर शाम नल-जल योजना का पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आपरेटर छोटू कुमार से कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सुमन कुमार, संगीता देवी एवं मनीषा कुमारी शामिल हैं, जो आपस में मां, पुत्र और पुत्री बताए जाते हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...