फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर, संवाददाता शाम पहर खेत की सिंचाई के लिए निकले किसान का शव खेत सुबह में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र की रारी खुर्द गांव के किसान 38वर्षीय अजय कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पटेल पुत्र रामबाबू पटेल गेंहू के खेतो की सिंचाई के लिए जंगल गए थे लेकिन रात में वापस नहीं आये। सुबह देर तक किसान के घर नहीं लौटने पर परिजन खेत में पहुंचे, जहां अजय का शव पडा था। शव देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार आशंका हैं कि सर्दी लगने से किसान की मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा,।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...