कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाममई गांव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को खेत में पानी लगाने की बात को लेकर पड़ोसी अबरार हुसैन अपने साथी के साथ मिलकर उसके बेटे को गाली देने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.