पानी मोटर चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवक हिरासत में लिया
गुमला, मई 17 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव में पानी मोटर चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवाकी कानाटोली निवासी बिकेश लोहरा और देवाकी पीठवरटोली निवासी विकास मिंज पर गांव के एक किसान का पानी मोटर चोरी करने का आरोप है।
घटना का विवरण शनिवार को दोनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ गांजा पी रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद और कहासुनी हो गई। विवाद के बाद बिकेश लोहरा गांव के लोगों के पास पहुंचा और कथित तौर पर खुद ही यह बात बताने लगा कि उसने विकास मिंज के साथ मिल कर किसान का पानी मोटर चोरी किया था। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रविवार पूर्वाह्न उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.