उन्नाव, फरवरी 18 -- अचलगंज। मौराही नदी के किनारे भरे पानी में बुधवार दोपहर वृद्ध का शव पड़ा मिला। बुधवार सुबह वृद्ध घर से गेहूं के खेत की सिंचाई करने के लिए निकला था। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है। शरीर पर चोट व जले के निशान होने से परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। ग्रामीण दबी जुबान भूमि विवाद की भी चर्चाएं करते रहे है। सीओ बीघापुर ने मौके पर पहुंच जांच की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय नन्हें सोनकर पुत्र मद्धू बुधवार सुबह खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में सिंचाई करने गया था। उनका बेटा रतन भी साथ था। दोपहर रतन खाना लेने घर आया था। वापस पहुंचने पर उसके पिता नहीं दिखे और पंपिंग सेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.