महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालय में मिड-डे मील में बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए दिए जा रहे दूध में पानी मिलाने के मामले तो कई बार अधिकारियों तक पहुंचे मगर जिले के एक परिषदीय विद्यालय में पानी में दूध मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि महिला रसोइया के द्वारा पानी में दूध मिलाने के दौरान मौके पर प्रधानाध्यापिका भी वीडियो बनाते हुए दिख रही है। वायरल वीडियो ने मिड डे मील संचालन में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं कर रहा है। हालाकि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील में दिए जाने वाले दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। वायरल वीडियो में महिला रसोइया लगभग...