सहारनपुर, जनवरी 9 -- शुक्रवार को नवादा रोड पर जमकर हंगामा हुआ। काजीपुरा में जलभराव होने पर लोगों ने मिट्टी डालकर नाला बंद कर दिया। नगर निगम की टीम नाले से मिट्टी निकालने पहुंची, तो काजीपुरा के लोगों ने जमकर विरोध किया। इसके साथ ही उनकी अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो गई। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात इतने बिगड़े कि नाराज लोगों ने जेसीबी का रास्ता रोक दिया और नगर निगम की टीम की मौजूदगी में ही नाले में मिट्टी डालकर नाले के पानी का बहाव रोक दिया। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पंपिंग सेट लगवाकर पानी निकालने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। दरअसल, पिछले करीब तीन महीनों से नवादा रोड क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले का गंदा पानी नवादा रोड की कई कॉलोनियों और कब्रिस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.