संभल, जुलाई 25 -- कोतवाली क्षेत्र के कुरुक्षेत्र तीर्थ के कुंड में गुरुवार देर शाम पूर्व प्रधान पति का शव उतराता मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूर्व प्रधान पति की मौत पानी में डुबने से होने की पुष्टि हुई है। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सीतापुरी निवासी ब्रह्मपाल सैनी की पत्नी का उपचार शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार की शाम अस्पताल से घर जाने को कहकर निकला था। देर शाम कुरुक्षेत्र तीर्थ पर दुकानदारों ने एक बाइक को खड़ी देखा, तो उन्होंने तीर्थ के अंदर जाकर देखा तो युवक का शव तीर्थ परिसर में बने कुंड में पानी के ऊपर उतरा रहा था। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को बाहर ...