एटा, अप्रैल 23 -- गांव में डूबने से युवक की मौत हुई है। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इससे पहले घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी। कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी इन्द्रजीत (35) पुत्र गुमानी सिंह मजदूरी करते थे। हर दिन की भांति 19 अप्रैल को घर से निकले थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। घर न लौटने पर काफी तलाश किया। युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेलवे रोड स्थित नाले में लोगों ने युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। यह भी पढ़ें- 19 अप्रैल से लापता युवक का शव नाला में पड़ा मिला घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से आया हो। नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए है। सीसी...