दरभंगा, अगस्त 14 -- दरभंगा/कुशेश्वरस्थान पूर्वी/मनीगाछी, हिटी। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जगहों पर पानी में डूबने से नौवीं कक्षा के एक छात्र समेत दो बच्चों की मौत हो गयी। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित एक होटल के बगल में स्थित तालाब में गुरुवार की दोपहर राज हाई स्कूल का छात्र डूब गया। शोर सुनकर लोगों ने आनन-फानन में तालाब से निकलकर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग भेजा। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर नागेश्वर नाथ टोला निवासी पप्पू राउत के पुत्र शिवम कुमार (14) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में परिजन डीएमसीएच पहुंच गए। बेटे के शव पर नजर पड़ते ही उससे लिपटकर उसकी मां फूट-फूटकर रो पड़ी। उन्हें संभालने में परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.