पानी में डूबने से मासूम की मौत
सहारनपुर, जून 12 -- बारात घर में पानी की निकासी के लिए बनाए गए गड्ढे में एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को मोहल्ला गाडान निवासी एक परिवार का सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम से परिजनों का छह वर्षीय बालक कार्यक्रम से लापता हो गया। इसको काफी खोजने के बाद बेंक्वेहॉल के पीछे बने पानी के निकासी के गड्ढे में भरे पानी में किसी बच्चे के गिरे होने की सूचना परिजनों को मिली। तत्काल परिजनों के देखने पर पता चला कि छह वर्षीय अफ्फान पानी में गिरा है तो तत्काल परिजन बालक को चिकित्सकों के यहां ले गए, जहां चिकित्स ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.