मैनपुरी, मार्च 3 -- क्षेत्र के कुरावली रोड स्थित गीता पैलेस के समीप मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव पानी में पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को पानी में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुज चौहान व उपनिरीक्षक रामकिशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय कमल सिंह पुत्र लाखन सिंह, निवासी ग्राम नगला बाग, थाना घिरोर के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कमल सिंह सोमवार दोपहर 1 बजे गांव से मछली पकड़ने के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी, तभी मंगलवार सुबह उनका शव पानी में मिला। कमल सिंह अविवाहित थे और अकेले ही जीवनयापन कर रहे थे। घटना को लेकर क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.