पानी में डूबने की घटनाओं पर रोक लगाने को पुलिस की पहल
सोनभद्र, मई 28 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने पानी में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को नदी, तालाब और जलाशयों के खतरनाक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लैरा नदी, रिहंद जलाशय के खंता क्षेत्र, किरबिल, लिलासी सहित कई संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा बरसात के मौसम में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए, जिनमें डूबने से बचाव के उपाय और खतरनाक क्षेत्रों की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.