गढ़वा, अप्रैल 6 -- मझिआंव। बरडीहा थानांतर्गत गंगतिरया गांव निवासी स्वर्गीय धनेश्वर रजवार के लगभग 25 वर्षीय पुत्र अरविंद रजवार की मौत नदी में गिरने से हो गई। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह नदी किनारे शौच के लिए गया हुआ था। उसी दौरान मुंह के बल वह पानी में गिर गया। काफी समय तक वह नहीं उठ पाया। उससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में जब चरवाहों ने देखा तो उसकी जानकारी परिजनों को दी। जबतक परिजन वहां पहुंचते तबतक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी छोड़ गया है। वह एकमात्र कमाऊ सदस्य था। बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये दिये जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.