संतकबीरनगर, मई 31 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र के अछिया मोहल्ला में घर के सामने बैठी महिला से बाइक सवार बदमाशों द्वारा सोने की चेन छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अछिया निवासी इरशाद अहमद पुत्र मोहम्मद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनकी मां जैतुन निशा घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और पानी मांगने लगे। जैसे ही वह पानी लाने के लिए घर की ओर मुड़ीं, तभी एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। मां के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से निकल चुके थे। पीड़ित ने बताया कि वह घटना के समय ...