पानी भरे होने से तालकंदला का बिना सर्वे किए टीम लौटी
गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर। तालकंदला में बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े 27 एकड़ में बनने वाले मत्स्य केंद्र का सर्वे करने के लिए शुक्रवार को लखनऊ से एक टीम आई थी। जिला मत्स्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी टीम के साथ मौजूद थे। टीम जब खोराबार स्थित तालकंदला पर पहंची तो वहां पर पानी भरा होने के कारण टीम बिना सर्वे किए वापस लौट गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि टीम आई थी, लेकिन ताल के आसपास पानी भरे होने के कारण सर्वे का कार्य नहीं हो पाया। टीम वापस लौट गई है, कुछ दिनों बाद टीम सर्वे के लिए फिर वापस आएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मत्स्य योजनाओं के लिए 31 जुलाई तक आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.