पानी भरे शौचालय के टैंक में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत
अमरोहा, जून 22 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। क्षेत्र के तिगरिया खादर मोहल्ले में रविवार दोपहर पानी से भरे शौचालय के टैंक में डूबकर सात वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बालिका घर में बिल्कुल अकेली थी। शाम को जब परिजन काम से लौटे और बच्ची गायब मिली, तो तलाश के दौरान टैंक में उसका शव उतराता मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने अपनी ही पत्नी पर बेटी की हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया, जिससे मौके पर तीखी झड़प और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने किसी तरह विवाद शांत कराया, जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिसिया कार्रवाई के बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि तिगरिया खादर मोहल्ला निवासी विमलेश उर्फ निर्मला की शादी शेरपुर गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। हालांकि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.