मिर्जापुर, मार्च 17 -- हलिया (मिर्जापुर)। हलिया क्षेत्र में सोमवार को पानी भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मझिगवां मतवार गांव निवासी अरुण किसान है। सोमवार को अरुण पत्नी राजकुमारी के साथ सुबह खेत पर चले गए थे। उनका डेढ़ वर्षीय बेटा अंकित घर पर दादी सुगनी के साथ था। दोपहर लगभग बारह बजे दादी को नींद लग गई। उसी दौरान अंकित खेलते खेलते पानी से भरी बाल्टी के पास चला गया। आशंका है कि वह गिलास लेकर पेंट वाली बाल्टी से पानी निकालने लगा, तभी वह औंधे मुंह बाल्टी में गिर गया। लगभग एक घंटे बाद जब खेत से अरुण अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो देखा कि अंकित बाल्टी में औंधे मुंह गिरा था। उसे बाल्टी से बाहर निकाला गया और हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉ. अवधेश...