पानी भरे नाद में डूबने से सौखरा में बच्ची की मौत
भभुआ, फरवरी 18 -- चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित खेलने के दौरान नाद में गिरी बच्ची पर परिवार के किसी सदस्य नहीं पड़ी नजर चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सौखरा गांव में पानी भरे नाद में डूबने से बुधवार को एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका तीन वर्षीया प्रीति कुमारी सौखरा निवासी रामू पासवान की बेटी थी। रामू ने बताया कि प्रीति घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह पानी भरे नाद में गिर पड़ी। तब उसपर परिवार के किसी सदस्य की नजर नहीं पड़ी। जब वह नहीं दिखी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। वह नाद में गिरी मिली। उसने बताया कि उसे आनन-फानन में चांद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां के चिकित्सक ने उसके स्वास्थ्य की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.