पानी भरे नाद में गिरने से किशोर की मौत
चंदौली, मई 14 -- धानापुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में गुरुवार की सुबह पशुओं को चारा डालने गया एक किशोर पानी भरे नाद में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर को मिर्गी की बीमारी थी। जिससे नाद में मुंह के बगल गिर गया और निकल नहीं पाया। जिससे उसकी जान चली गई।नरौली गांव निवासी 16 वर्षीय पवन गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे पशुओं को चारा डालने गया था। इस दौरान पानी से भरे नाद के पास जैसे ही पहुंचा तभी अचानक वह नाद में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह मिर्गी का मरीज था। जिससे इसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी तब हुई जब काफी देर बाद भी वह पशुशाला से घर नहीं लौटा। खोजबीन करते जब घर के लोग पहुंचे तो देखा कि वह मुंह के बगल नाद में गिरा पड़ा है। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोग उसे लेकर अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.