बिहारशरीफ, मार्च 27 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के छोटी पैठाना गांव में हुआ हादसा इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के छोटी पैठाना गांव के पास शुक्रवार को पानी भरे सूर्य सरोवर में डूबने से बालक की मौत हो गयी। मृतक संजीत कुमार का आठ वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार था। पिता ने बताया कि वह अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास खेलने गया था। इसी दौरान फिसलकर गहरे पानी में चला गयी। अन्य बच्चों ने शोर मचाया। लोग वहां पहुंचे और बच्चे की तलाश में जुट गयी। कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.