फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। कस्बे में सोमवार रात डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जाफरगंज कस्बा निवासी शिवम शिवहरे का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष्मान सोमवार रात करीब नौ बजे घर के प्रथम तल पर खेल रहा था। उसकी मां दिव्या दूसरे कमरे में घरेलू कार्य में व्यस्त थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम पास में रखे पानी से भरे टब में गिर गया। कुछ देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरु की। ऊपरी तल पर पहुंचने पर आयुष्मान पानी से भरे टब के अंदर पड़ा मिला। परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की असमय मौत से मां दिव्या सहित परिवार के सभी सदस्य बदहवास हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...