पानी भरे गड्ढे में स्कॉर्पियो पलटी, दो रेफर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- सकरा। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर सोमवार की रात करीब 11 बजे झिटकाही के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इसमें स्कॉर्पियो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी मेला देखने सकरा बाजार जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। घायलों में बिशनपुर बघनगरी निवासी मिथिलेश कुमार और सूरज कुमार को सकरा पीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि विकास कुमार, सुजीत, सुनील और चालक को हल्की चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.