पानी भरे गड्ढे में पांच बच्चियां डूबीं, दो सगी बहनों की मौत
समस्तीपुर, मई 21 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र की लखनपट्टी पंचायत स्थित शादीपुर बथनाहा गांव में गुरुवार शाम पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान गांव के निवासी छेदी राय की पुत्रियों चंदन कुमारी (10) और कोमल कुमारी (16) के रूप में हुई है। इस दौरान तीन बच्चियों को बचा लिया गया। दो बहनों मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, पांच बच्चियां महराजी चौर स्थित पानी भरे गहरे गड्ढे में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान सभी बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगीं। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर पास में भैंस नहला रहे चरवाहे ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। उसने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चंदन और कोमल को नहीं बचाया जा सका。
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.