मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर सरोतर गांव में बुधवार शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत हो गई। मृतक सरोतर निवासी अरविंद महतो का पुत्र सत्यम कुमार (13) था। वह प्राथमिक विद्यालय रामपुर सरोतर में सातवीं का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को स्कूल से आने के बाद सत्यम खेलने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान गड्ढे के किनारे सत्यम की एक चप्पल मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से देर रात गड्ढे से शव निकाला गया। सत्यम पांच भाई-बहनों में छोटा था। छात्र की मां दौलत देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जेसीबी से खोदा गया है गड्ढा : परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही ...