पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की हुई मौत
दरभंगा, मार्च 31 -- सुरहाचट्टी। एपीएम थाना क्षेत्र के हवासा गांव के बच्चा टोल निवासी सत्तन सहनी के पुत्र कार्तिक कुमार (5) की मौत सोमवार को गड्ढे (मोईन) में डूबने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि वह खेलते-खेलते घर से कुछ दूरी पर गड्ढे (मोइन) की ओर चला गया,जहां वह डूब गया। बाद में उसकी लाश गड्ढे से निकाली गई। प्रभारी सीओ महेश्वर राम भी मौके पर मुआयना करने पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.