सीतामढ़ी, मई 3 -- शिवहर। नगर के वार्ड नंबर 3 बिशनपुर मान सिंह में शनिवार की देर शाम खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान वार्ड नंबर 3 बिशनपुर मानसिंह निवासी भैरव लाल साह के पुत्र जितेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जितेंद्र शनिवार की देर शाम दरवाजे पर खेल रहा था खेलने के क्रम में दरवाजे के सामने पानी भरे गड्ढे में लुढ़ककर गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई । उन्होंने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- नहर में मिला लापता मासूम का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.