बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मेघौल पंचायत के वार्ड नं. 11 में शुक्रवार को पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेघौल पंचायत के वार्ड नं. 11 निवासी रामसेवक सहनी के 7 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रितेश मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त था। वह खेलने के लिए घर से निकला था। खेलने के क्रम में वह घर के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिसे किसी ने नहीं देखा। बहुत देर तक घर नहीं लौटने पर जब उसकी खोजबीन की गई तो उसका शव पानी भरे गड्ढे में मिला। रितेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रितेश की मौत पर उसकी मां मनीषा कुमारी, पिता रामसेवक सहनी एवं दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.