कौशाम्बी, मार्च 12 -- कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव की एक किशोरी की गुरुवार दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह मवेशी को पानी पिलाने के दौरान हादसे का शिकार हुई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। तरसौरा गांव निवासी सुरेश कुमार किसानी करता है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी शम्मी देवी के साथ खेत में काम करने गया था। उसके साथ 15 वर्षीय पुत्री रुचि और पांच वर्षीय बेटा कार्तिक भी खेत में मौजूद थे। दोपहर को उसने दोनों बच्चों से कहा कि घर जाकर खाना खा लो और भैंस को पानी पिला देना। दोनों बच्चे घर पहुंचे तो दादी सावित्री देवी ने पहले खाना खाने को कहा, लेकिन रुचि ने कहा कि पहले भैंस को पानी पिला देती हूं। इसके बाद वह छोटे भाई कार्तिक के साथ भैंस लेकर गांव के किनारे गंगा के बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे (सोता) पर चली गई। भैंस को पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.