कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर। जगदीशपुर गांव में पानी से भरे खेत में एचटी लाइन टूटकर गिरने से एक किसान की जान चली गई, जबकि बचाने में किशोरी समेत दो लोग बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ, जर्जर तार होने की वजह से अचानक एचटी लाइन टूट गिरी। गनीमत रही कि, इसकी चपेट में और कोई नहीं आया। शोर-शराबा सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जगदीशपुर गांव निवासी शिवदत्त कुरील का 30 वर्षीय बेटा कपिल के परिवार में पत्नी सुधा व दो बेटियां पारुल व पल्लवी हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिधनू में खेत में करंट की चपेट में आने से एक की मौत परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह कपिल खेत में धान की रोपाई करने पहुंचे थे। रोपाई के दौरान ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का...