संवाददाता, जुलाई 6 -- मुरादाबाद के जयंतीपुर में रविवार सुबह एक साल की मासूम बच्ची की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। वह अपनी ननिहाल आई हुई थी। घटना के समय वह घर में खेल रही थी और अचानक बाथरूम की तरफ चली गई थी। मुंह के बल पानी में गिरने के कारण दम घुटने से उसकी जान गई। हादसे के बाद दोपहर बाद शव को कुंदरकी लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस घटना से कुंदरकी और मुरादाबाद स्थित दोनों परिवारों में मातम छा गया है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी नदीम की पत्नी गुलिस्ता चार दिन पहले अपनी एक वर्षीय बच्ची आयत व अन्य बच्चों संग जयंतीपुर स्थित मायके गई थीं।पानी भरी बाल्टी में गिरने से बच्ची की मौत रविवार सुबह करीब 9 बजे एक वर्षीय आयत घर में खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक, बाथरूम में रखी छोटी बाल्टी में वह मुंह के बल गिर गई, जिससे उस...