धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद, संवाददाता। बिहार के जमुई के दिघोई स्थित किड्स गार्डेन स्कूल के हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्र के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हॉस्टल में दूर से पानी भरकर लाने से मना करने पर दो शिक्षकों ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। कपड़े उतरवाकर शरीर के कई हिस्सों में बिजली के झटके दिए गए। छात्र के निजी अंगों पर क्रूरतापूर्वक प्रहार करने और बर्बर यातना देने का भी आरोप है। गंभीर हालत में छात्र को गुरुवार की शाम एसएनएमएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। छात्र की बहन ने बताया कि वह धनबाद के रांगाटांड़ में रहती है। उसका भाई हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। रक्षाबंधन पर वह भाई को राखी बांधने हॉस्टल गई, जहां भाई कमजोर नजर आया। पैर और कमर में डंडे से पिटाई के निशान थे। पूछने पर छात्र ने बताय...