पानी भरने से धंसा पीपा,पटरे टूटे आवागमन बाधित
फतेहपुर, जून 11 -- जाफरगंज, संवाददाता। दोआबा को बांदा से जोड़ने वाले बारा-गलौली यमुना नदी पर बना पीपा पुल का आवागमन उस समय बाधित हो गया। जब पीपे में रिसाव होने के कारण इसमें पानी भर जाने से वह धंस गया। पीपे के धंसने के बाद चार पटरे भी टूट गए जिससे इससे होने वाला आवागमन रोक दिया गया। नतीजतन लोगो को करीब 35 किमी का लंबा चक्कर काटकर गंतव्य तक पहंुचना पड़ा। बांदा को जोड़ने वाले बारा गलौली पीपा पुल में लगातार ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों का संचालन होता रहता है। जिससे पुल में कोई न कोई कमी आ जाती है बुधवार को भी गलौली की ओर से पुल में लगे10वें पीपे में रिसाव होने लगा जिससे कुछ ही देर में उसमें पानी भर गया। पानी भरने के कारण पुल का कुछ हिस्सा धंस गया साथ ही चार पटरे भी टूट गए। घटना के बाद दोनों ओर से होने वाले वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया जिससे लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.