पानी भरने पर विवाद छह पर एससी एक्ट का केस
गोरखपुर, मार्च 23 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के उचगांव सेमरा मानिकचक निवासी अंगद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के मारकंडे चौधरी, रोहन, वीरजू, नीरज, मोहन, सोहन और महंथ के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में अंगद ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे काली मां के स्थान पर पानी की टंकी से निखिल पुत्र सुभाष भारती पानी भर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के मारकंडे चौधरी, रोहन, वीरजू, नीरज, मोहन, सोहन और महंथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। निखिल के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।शोर सुनकर गांव के रतनेश, शुभम और विवेक बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी धमकी देते हुए मारपीट की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.