औरैया, जनवरी 2 -- कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा में पानी भरने जा रही एक महिला के साथ रास्ता रोककर गाली-गलौज व मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम क्योंटरा निवासी रूबी पत्नी गुड्डू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 दिसंबर 2025 को शाम करीब छह बजे वह घर से पानी भरने जा रही थी। तभी रास्ते में जेठ अजय पुत्र गोविंद, रजनी पत्नी अजय, नेहा पुत्री अजय और गोविंद पुत्र हरदेव ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। मारपीट के दौरान रूबी के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़िता ने कोतव...