पानी भरने गईं तीन मासूम कुएं में डूबीं, एक-दूसरे को बचाने में तीनों की मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रायसेन, मई 23 -- रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम सगौर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। पानी भरने गई तीन मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ग्राम सगौर निवासी राधा आदिवासी उम्र 12 वर्ष, अमृता आदिवासी उम्र 12 वर्ष और तनु आदिवासी उम्र 13 वर्ष गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थीं। बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान बच्चियां कुएं में नहाने लगीं। इसी बीच एक बच्ची गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चियां भी कुएं में उतर गईं और तीनों पानी में समा गईं। घटना के समय साथ में मौजूद बच्ची अमीना घबराकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण तुरंत मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.