औरैया, अप्रैल 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में पानी भरने के विवाद को लेकर एक युवती के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जगन्नाथपुर निवासी निधि पुत्री घनश्याम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी छोटी बहन घर के बाहर लगे नल से पानी भरने गई थी, तभी मोहल्ले की एक महिला ने उसे पानी भरने से मना कर दिया। अगले दिन उसी महिला ने उसके छोटे भाई से सामान मंगाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महिला ने निधि के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने बताया कि जब वह बचने के लिए घर के अंदर चली गई तो महिला अपने परिवार के तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आई और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगी। दरवाजा न टूटने पर सभी आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.