पानी भरने के विवाद में मां-बेटे समेत तीन को पीटा
बांदा, जून 2 -- बांदा। हैडपंप में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने मां बेटे समेत तीन लोगों को लाठियों से पीट कर घायल कर दिया। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर समझा कर मामले को शांत कराया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पैलानी थाना क्षेत्र के सोना मऊ गांव निवासी 17 वर्षीय सत्येद्र पुत्र रामेश्वर के दरवाजे पर हैडपंप लगा है। उसी हैडपंप से गांव के लोग पानी भरते है। मंगलवार की सुबह सत्येद्र हैडपंप में पानी भरने के लिए नबंर लगाए खड़ा था। एक व्यक्ति के भरने के बाद सत्येद्र का नबंर था। इस पर पड़ोसी संजय की पत्नी जबरदस्ती हैडपंप से पानी भरने लगी। इसी पर सत्येद्र ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय समेत पांच लोगों ने सत्येंद्र को लाठी से पीटना शुरू कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.