पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, मई 30 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के भैंसामाफी गांव में नल से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भैंसामाफी निवासी अंकिता पत्नी अंगूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 28 मई की शाम करीब 4:30 बजे गांव के नल पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव की नीलम पत्नी शिवकुमार और वंदना पत्नी विजय से पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए उसे पटक-पटक कर मारना शुरू कर दिया। लात-घूंसों से की गई पिटाई में उसे अंदरूनी चोटें भी आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाएं अक्सर नल का नट खोलकर अपने पास रख लेती हैं और अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.