कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव की निशा देवी ने बताया कि 25 मई की सुबह नल पर पानी भरने को लेकर पड़ोस की मीना देवी अभद्रता करने लगी। विरोध करने पर अपने परिवार के रवि, नैना देवी, शर्मीला, सलोनी व सीता के साथ मिलकर घर से घसीटकर पीटना शुरू कर दिया।पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने उसके छोटे-छोटे बच्चों की भी पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...