पानी भरने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मुकदमा दर्ज
सीतापुर, जुलाई 1 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर के सराजय गांव निवासी नवल किशोर ने गांव के ही तीन लोगों पर पानी भरने के विवाद में पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित नवल किशोर के मुताबिक बीते सोमवार को सरकारी नल पर पानी भरने गए। इस बीच पानी भरने को लेकर हुई मामूली कहासुनी पर मोहित, सुमित और प्रेमा देवी गालियां देने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहित ने नवल किशोर, राजवीर, फूलन और शिल्पी पर पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर इतुल चौधरी के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.