सोनभद्र, अप्रैल 20 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में सोमवार की दोपहर में पानी भरते समय कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिया। कटौली दुद्धी की रहने वाली 60 वर्षीय ललीता देवी पत्नी रामरूप अंजानी गांव में अपने बेटी-दामाद के घर आई हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से लगभग 60 मीटर दूर स्थित एक कुएं पर पानी भरने गई थी। बताया जा रहा है कि पानी खींचते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में जा गिरी। यह भी पढ़ें- गड़खा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत जब काफी देर बीत जाने के बाद भी ललीता देवी घर वापस नहीं लौटी तो उनकी बेटी प्रमिला उन्हें ढूंढते हुए कुएं के पास पहुंची। वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.