पानी बोतल के दाम को लेकर विवाद, चार घायल
प्रयागराज, मई 4 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के 40 नंबर गोमती के पास पानी के बोतल के ओवरचार्ज के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी डंडे व रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।नया गांव तेलियरगंज निवासी अतुल भारतीया की तहरीर के मुताबिक वह अपने तीन अन्य साथी धर्म भारतीया, सुमित भारतीया और शनि भारतीया के साथ पड़िला से घर लौट रहे थे। रास्ते में 40 नंबर गोमती के पास एक दुकान पर पानी की बोतल खरीदा। आरोप है कि दुकानदार ने निर्धारित दर 20 रुपये की जगह 25 रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर आसपास के एक दर्जन से अधिक लोग लामबंद होकर हमला बोल दिया। एसीपी थरवई अरुण पराशर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.