पानी-बिजली संकट पर भाजपा का प्रदर्शन, मटका फोड़ जताया विरोध
जामताड़ा, मई 12 -- जामताड़ा। भीषण गर्मी में पेयजल संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को भाजपा जामताड़ा जिला इकाई की ओर से डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। लेकिन सरकार समस्या समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जनहित की अनदेखी करने का आरोप लगाया। धरना के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान समाहरणालय के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा दुमका का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.