पानी-बिजली मुद्दे पर भाजपा ने बनाई आंदोलन की रणनीति
रांची, मई 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। भाजपा रांची पश्चिमी जिला की बैठक नगड़ी के दलादिली स्थित होटल कांटिनेंटल में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में 12 मई को पानी और बिजली समस्या को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बाबूलाल मरांडी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मनोज महतो वाजपेयी, पवन साहू, मृत्युंजय शर्मा, प्रवीण मेहता, अशोक शर्मा, प्रीतम साहू समेत कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पेयजल-बिजली मुद्दे पर भाजपा ने बनाई रणनीति संचालन सतीश साहू और धन्यवाद ज्ञापन सुधाकर चौबे ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.