रांची, अप्रैल 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा पानी-बिजली के मुद्दे पर 6 से 12 मई तक जिलावार आंदोलन करेगी। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी जिलों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, 6 मई को गढ़वा, पलामू व लातेहार, 7 को चाईबासा, जमशेदपुर व सरायकेला-खरसावां, 8 को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा एवं रामगढ़, 9 को दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर एवं जामताड़ा, 11 को गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो और 12 को रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला एवं खूंटी में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सिर पर घड़ा, डेकची सहित पानी ढोने वाले अन्य बर्तन को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का हो रहा निष्पादन उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.